बागपत, मई 11 -- बागपत। जिलेभर के राजकीय व एडेड कॉलेजों में गरिमा क्लब की जल्द ही स्थापना होगी। इसका उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। इस संबंध में अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा ने डायट प्राचार्य व डीआईओएस को पत्र भी लिखा है। राजकीय व अशासकीय विद्यालयों में माहवारी स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम जल्द ही आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत विद्यालयों को स्वच्छ गरिमा विद्यालय बनाया जाएगा। 11 चरणों के माध्यम से विद्यालयों को स्वच्छ गरिमा विद्यालय की कैटेगरी में लाया जाएगा, इसको लेकर राज्य स्तर से हर जिले की दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को सैनेटरी पैड्स व उसके निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। पैड्स ...