राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश चार अगस्त तक
गंगापार, जुलाई 19 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोरांव में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश समिति अध्यक्ष एवं जन सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि स्ववित्तपोषित कोटे की लगभग 30% सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ला के निर्देशन में प्रवेश एवं प्रशिक्षण संबंधी सभी कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न किए जा रहे हैं। यह क्षेत्र का अग्रणी सरकारी तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है, जहां आसपास के अनेक छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.