गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। महानगर का राजकीय उद्यान प्रकृति, संस्कृति और सृजन के संगम का साक्षी बनेगा। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चर हेरिटेज (इंटैक) द्वारा रविवार को की सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक 'गोरखपुर पुष्प प्रदर्शनी 2026' आयोजित होगी। प्रवेश पूर्णतः निशुल्क रहेगा। भारतीय संस्कृति में पुष्प केवल सजावट का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं, उत्सव और सौंदर्य के प्रतीक हैं। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित इस प्रदर्शनी में शहर के पुष्प प्रेमी, किसान, विद्यार्थी, कलाकार और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक अचिन्त्य लाहिड़ी ने बताया कि यह आयोजन उद्यान विभाग, भारतीय संस्कृति निधि, गोरखपुर एनवायरन्मेंटल एक्शन ग्रुप, रोटरी क्लब गोरखपुर, महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से हो रहा है। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.