राजकीय उद्यान में अनियमितता की होगी शिकायत
गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष पंकज पासवान के नेतृत्व में राजकीय उद्यान में व्याप्त अनियमितताओं एवं एक कर्मचारी के 13 वर्षो से उद्यान में पदस्थ रहने की शिकायत मंगलवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा से की जाएगी। पंकज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मंगलवार 12:30 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। आरोप है कि उद्यान विभाग में लंबे समय से व्याप्त अनियमितताओं की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.