बगहा, अप्रैल 19 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयराजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली, बैरिया में चलाए जा रहे 15 दिवसीय नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण में रविवार को अम्मा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क कंप्यूटर पाठय सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सह इन्फोटेक के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर राय द्वारा निरीक्षण किया गया।इंफोटेक की समन्वयक सबा खानम द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं के अब तक के प्रशिक्षण से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों पर प्रशिक्षण का काफी साकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को मुफ्त कंप्यूटर पुस्तक एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई जिसे पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण ...