बरेली, मई 9 -- निशा जौहरी की पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को निशा जौहरी-जागेंद्र कुमार जौहरी स्मारक न्यास की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली में एक हैंड पंप समर्पित किया गया। इसके लिए प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय ने संस्था का धन्यवाद किया। इस मौके पर न्यास की ओर से डॉ. बीनम सक्सेना, अमित जौहरी, मुक्ति श्रीवास्तव, अंकित जौहरी और विक्रम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...