सहारनपुर, जनवरी 8 -- आईएमए से जुड़े सदस्यों ने गुरुवार को नेहरु मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लगभग 200 छात्र-छात्राओं को स्वेटशर्ट वितरित किए। आईएमए ने इस बार विशेष रूप से इंटर कॉलेज स्तर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को लक्षित किया है, ताकि उन्हें सर्दी से सुरक्षा मिले और उनका मनोबल बढ़े। मुख्य अतिथि डीएम मनीष बंसल ने बच्चों को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और सफलता प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उन्हें समाजिक कार्यो में भी शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा ने कहा कि आईएमए हमेशा ही समाज सेवा मे अपना योगदान देता आया है उसी क्रम में छात्रों में गर्म कपड़े वितरण का पहला चरण है। डॉ. प्रवीण शर्मा ने बच्चों से कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं, ताकि भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.