मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- बुढ़ाना। कस्बे की शफीपुर पट्टी में स्थित राजकीय इंटर कालिज से चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। जिसको लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिक्षिका सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विद्यालय के परिचारक मोहित कुमार के द्वारा प्रधानाचार्य कक्ष खोलने पर बताया गया कि कक्ष से सामान चोरी हो गया है। जिसमे सीपीयू, यूपीएस, माऊस, प्रिंटर, वाई-फाई, पानी को ठंडा करने वाले दोनों वाटर कूलर के अंदर से कमप्रेशर के अलावा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर शामिल है। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...