राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा में सख्त जांच के बाद मिला प्रवेश
मऊ, जून 14 -- मऊ। जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को 10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शुरू हो गई। परीक्षा में कुल 4315 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सबसे पहले पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी ली गई। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। महिला अभ्यर्थियों को क्लेचर, चिमटी और अन्य धातु की वस्तुएं बाहर रखनी पड़ीं, जबकि कुछ केंद्रों पर जूते उतरवाकर भी जांच की गई सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू हुआ, जिसे 8:45 बजे बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता परीक्षा जिले में 3333 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। परीक्षा को नकलविह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.