बरेली, जुलाई 19 -- पिछड़ा वर्ग के छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेज स्थित पिछड़ा वर्ग छात्रावास की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 64.81 लाख रुपये दिए हैं। इससे छात्रावास की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सकेगा। शासन के संयुक्त सचिव उमेश यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के आठ छात्रावासों के मरम्मती और रखरखाव कार्यों के लिए 4.98 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें बरेली के अलावा बहराइच, गोरखपुर, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, वाराणसी, सोनभद्र और कानपुर देहात के छात्रावास शामिल हैं।शासन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों पर ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार का नया निर्माण नहीं होगा। सभी कार्य तकनीकी स्वीकृति के बाद न...