राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ आयोजन
बक्सर, अगस्त 12 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 30 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को तिरंगे के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम कर्नल हेमंत कुमार बेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नायब सूबेदार वरुण कुमार, सीएचएम हरेंद्र एवं सीटीओ डॉ. रामदयाल सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में हुआ '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.