कन्नौज, सितम्बर 23 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में "निर्माण का भविष्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल परिवर्तन, भवन सूचना मॉडलिंग एवं उभरती प्रौद्योगिकियाँ" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा "निर्माण का भविष्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल परिवर्तन, भवन सूचना मॉडलिंग एवं उभरती प्रौद्योगिकियाँ" विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक मुकुल सक्सेना द्वारा वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. सागर मलसाने, स्कूल ऑफ रियल एस्टेट एंड फैसिलिटीज मैनेजमेंट के अंतरिम अधिष्ठाता, का परिचय कराया गया। मुख्य वक्ता ने निर्...