राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग के अध्यक्ष
संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत बुधवार को जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास खंड खलीलाबाद अंतर्गत जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) चकदही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या अलका राय उपस्थित रहीं। विद्यालय में कार्यरत कल शिक्षक, शिक्षिकाओं की संख्या 14 है।उन्होंने विद्यालय में कक्षा 6, 7 एवं इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। विद्यालय की क्षमता 480 के सापेक्ष 238 छात्राए उपस्थित रहीं। विद्यालय परिसर में साफ -सफाई, छात्रावास एवं रसोई का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में मीनू के अनुसार दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई गई। विद्यालय परिसर में साफ - सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.