पटना, अप्रैल 18 -- राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल के शताब्दी वर्ष के मौके पर पोषण पखवारा की शुरुआत की गई। शुक्रवार को गायत्री इंटरनेशनल स्कूल लोहानीपुर के बच्चों को पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया गया। मौके पर बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अरविंद चौरसिया ने बच्चों में जंक फूड से होने वाले बीमारी जैसे मोटापा, कुपोषण, रक्ताल्पता आदि के लक्षण तथा उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत प्रकाश डालें। डॉ. शिल्पी गुप्ता ने बच्चों में 6 वर्ष तक होने वाले मस्तिष्क के विकास के बारे में उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शिवादित्य ठाकुर ने आज के परिपेक्ष में बच्चे और स्त्रियों के में होने वाले पोषण तथा रहन-सहन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- फैटी लिवर और म...