लखनऊ, दिसम्बर 17 -- अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रोजगार मेले में 15 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। वे एक हजार से अधिक पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। आईटीआई, डिप्लोमा, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे। कम्पनियां चयनितों को 10 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन के साथ ईएसआई, पीएफ, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट आदि की सुविधाएं देंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को उस रोज सुबह नौ बजे शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.