राजकीय आईटीआई में चार अगस्त तक ले सकते हैं प्रवेश
सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- सिद्धार्थनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेलौहा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। इसकी अन्तिम तिथि चार अगस्त की रात 12 बजे तक निर्धारित है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संचालित व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलाजी लि के सहयोग से संस्थान में संचालित हो रहे 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में अगस्त से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नंबरर का सत्यापन करना होगा। फार्म भरकर भुगतान के बाद आवेदन प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में राजकीय आईटीआई बांसी (बेलौहा) में संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.