राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचार आधारित प्रोजेक्ट
समस्तीपुर, जून 3 -- सरायरंजन। प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने कृषि, ऊर्जा, जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कई नवाचार आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इन परियोजनाओं ने छात्रों की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।
प्रदर्शित नवाचार प्रदर्शित परियोजनाओं में कंपोजिट सामग्री आधारित स्पर गियर का डिज़ाइन एवं विश्लेषण प्रमुख आकर्षण रहा। इस परियोजना के माध्यम से पारंपरिक धातु गियरों के स्थान पर हल्के, टिकाऊ एवं ऊर्जा-कुशल विकल्प विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन किया गया। विद्यार्थियों ने बायोडीजल एवं एथेनॉल आधारित वैकल्पिक ईंधनों पर भी शोध प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.