खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार दिवस पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। इस दिन मध्य विद्यालय कमाथन अलौली, मध्य विद्यालय मेघौना एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अलौली के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर महाविद्यालय पहुंचे। आर्ट एंड कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया गया। छात्रों ने विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। शिक्षकों द्वारा उन्हें इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों, आधुनिक तकनीकों एवं नवाचार से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई, जिससे छात्रों में तकनीकी शिक्ष...