मधुबनी, जनवरी 22 -- पंडौल,एक संवाददाता। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पटना तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाना है| इसी संदर्भ में गुरुवार को संस्थान में जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के प्रति सजग करना तथा आपदा के समय सुरक्षित एवं त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भूकंप के कारणों, संभावित जोखिमों तथा आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.