खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में 16 मार्च से 21 मार्च तक छह दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव एआईएक्सपो 2026 का सफल आयोजन हुआ। इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों को ज्ञान अर्जन के साथ-साथ नवाचार के माध्यम से समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 मार्च को मुख्य अतिथि मुक्ति नारायण, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, खगड़िया द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नई तकनीकों को अपनाने और प्रयोगात्मक सीखने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन एआई एडवांसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.