धनबाद, मार्च 28 -- राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में 11वीं कक्षा साइंस व कॉमर्स में नामांकन के लिए एडमिशन टेस्ट का आयोजन 30 मार्च को होगा। यह जानकारी प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। स्कूल काउंटर से 600 रुपए में आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। छात्र-छात्राएं 10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड लेकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 30 मार्च को एडमिशन टेस्ट के लिए सुबह 8 बजे से रिपोर्टिंग टाइम है। वहीं 11वीं आर्ट्स में लड़कियों के नामांकन के लिए काउंसिलिंग सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर जिले के अन्य पब्लिक स्कूलों में भी 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.