धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद। धनबाद जिला योग एसोसिएशन की योग प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 10 छात्राओं ने दो स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक जीते। विद्यालय को ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने कहा कि मन एवं मस्तिष्क को योग नियंत्रित करता है। यदि हम प्रतिदिन योग करने का अभ्यास करें तो हमारी दिनचर्या व्यवस्थित व अनुशासित होगी। शिक्षिका अंजलि कुमारी ने बताया कि प्रिया कुमारी, निशा कुमारी को स्वर्ण, प्राची कुमारी, खुशी कुमारी को रजत एवं अनुष्का कुमारी, द्वितीया कुमारी, आरुषि, मिशिका, नंदिनी, डिंपल और निहारिका को कांस्य पदक मिला। उपप्राचार्य मनोज कुमार व उप प्राचार्या लीला सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जिला स्तरीय योगा चैंपियनशिप के सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित यह भी पढ़ें- सीबीएसई जोनल...