सुपौल, मार्च 25 -- प्रतापगंज। प्रतापगंज पुलिस ने मंगलवार सुबह राघोपुर रेलवे स्टेशन से अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक बयान के लिए सुपौल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की सुरजापुर पंचायत निवासी लड़की की मां ने बीते 19 फरवरी को थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि हथियार के बल पर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना पर एक पुलिस टीम गठित कर राघोपुर रेलवे स्टेशन से लड़की को बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...