हाजीपुर, मार्च 3 -- राघोपुर। संवाद सूत्र होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राघोपुर थाना,रुस्तमपुर थाना एवं जुड़ावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे पर लोगों से अपील की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। पुलिस ने लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। और होली के दौरान अफवाह फैलाने वाले एवं गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली के पर्व के मौके पर सड़क एवं चौक चौराहे पर हंगामा करने वालों की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली में किसी प्रकार की अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भाईचारा का त्योहार होली पर्व शांतिपूर्वक मनान...