हाजीपुर, मार्च 3 -- राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित एक घर से सोमवार को धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। शव बरामद होने के बाद से स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृत महिला स्थानीय स्व. देव विलास राय के 70 वर्षीय पत्नी दाजो देवी थी। स्वजन ने आरोप लगाया कि घर के पास शराबियों का जमावड़ा लगता था, महिला इसका विरोध करती थी। इसके कारण गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर एक कटोरा में चिकन और अन्य सामान मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद किया है। घटना की जानकारी जुड़ावनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद कागजी कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए ...