हाजीपुर, अप्रैल 28 -- राघोपुर । संवाद सूत्र पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार शाम को राघोपुर प्रखण्ड के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत के रजिस्ट्री टोला गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत के रजिस्ट्री टोला में चल रहे हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीश्री 1008 विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहुति में भाग लिया। वे शाम करीब साढ़े छः बजे यज्ञ पूर्णाहुति कार्यक्रम में पहुंचे। लालू प्रसाद यादव के वहां पहुंचने पर यज्ञ आयोजनकर्ता एवं ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यज्ञ मंच पर थोड़ी देर रुकने के बाद लोगों को बिना संबोधित किए ही पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव वापस लौट गए। राघोपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का जगह-जगह पर फूल माला पहनकर राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- विष्णुपद मंदिर में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.