हाजीपुर, जून 12 -- थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात्रि करीब 10:00 बजे चांदपुरा पंचायत के एकरसिया मठ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सीएनजी टेंपो पर से 36 लीटर 282 ग्राम विदेशी शराब जप्त की। साथ ही पुलिस ने सीएनजी टेंपो के भी जप्त कर लिया। हालांकि इस दौरान दूर से ही पुलिस को देखकर शराब कारोबारी टेंपो सड़क के किनारे लगाकर अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि चांदपुरा पंचायत के एकरसिया मठ पर वाहन चेकिंग करने के दौरान एक सीएनजी टेंपो पर रखा 36 लीटर 283 ग्राम विदेशी शराब जप्त की है। पुलिस को दूर से ही देख शराब कारोबारी टेंपो छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- राघोपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 36 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त शराब एवं टेंपो को जप्त कर आने पर लाया गया। जप्त सीएनजी टेंपो किसका है, अभी पता नहीं चल पाया है। ...