सुपौल, मार्च 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही स्थित शांति नगर वार्ड आठ में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बोलेरो से गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब गाड़ी मालिक सुभाष मेहता ने अपनी गाड़ी देखी तो उनके होश उड़ गए। इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी सुभाष मेहता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे गैस सिलेंडर लाने बाहर निकले, तो देखा कि गाड़ी के पिछले हस्सिे का शीशा उखड़ा हुआ था। पास जाकर देखने पर पता चला कि गाड़ी में रखा गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक और अन्य सामान गायब हैं। इसके बाद तत्काल आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.