भागलपुर, अक्टूबर 2 -- नवगछिया, निज संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण गंगा नदी ने एकबार फिर से राघोपुर में बाढ़ का कहर मचाना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना परिसर में फिर घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस परेशानबाढ़ का प्रवेश गुरुवार की तड़के सुबह से अचानक गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करना शुरू किया और देखते ही देखते ऊर्जा मंत्री सहित 1000 से अधिक लोगों के घर में प्रवेश कर गया। जिसके कारण एकबार फिर राघोपुर गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। गंगा का उग्र रूप देख लोग लगातार सुरक्षित स्थल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। गांव से पलायन का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। पूर्व में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद अभी लोगों का जख्म भी नहीं भरा था, फिर से भी गांव में गंगा की तबाही शुरू हो गई।ग्रामीणों की स्थि...