राघोपुर में नीरामपुर मौनी बाबा मठ के पास ढाब में युवक का शव बरामद
हाजीपुर, अगस्त 16 -- राघोपुर थाना क्षेत्र के मीरमपुर दियारा मौनी बाबा मठ के निकट ढाब में शनिवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी राघोपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कर स्वजन को सूचना देने में जुटी हैं। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया है। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.