भागलपुर, दिसम्बर 3 -- खरीक प्रखंड के राघोपुर गंगा घाट पर मंगलवार की सुबह नहाने के लिए गई इसी गांव के गुड्डू मंडल की पुत्री श्वेता कुमारी (06) की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद कोलाहल और लोगों की चीत्कार के बीच शव को स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। सरपंच प्रमोद मंडल ने बताया कि नहाने के दौरान बच्ची का पैर फिसल जाने के कारण नदी के तेज धार मे बह गई। वहीं मौके पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि श्वेता तीन बहन एवं एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। मृतका की माता गुड़िया देवी समेत परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.