हाजीपुर, मार्च 23 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में बिहार दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई,जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिहार की समृद्ध परंपरा और गौरवगाथा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने मध्य विद्यालय फतेहपुर कन्या, मीरमपुर नंबर-1 सहित अन्य विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में उन्होंने बिहार की गौरवपूर्ण विरासत को रेखांकित करते हुए कहा कि "बिहार केवल एक राज्य नहीं,बल्कि ज्ञान, संस्कृति और इतिहास की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। मगध साम्राज्य की वैभवशाली विरासत, भगवान बुद्ध और महावीर क...