सुपौल, अप्रैल 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार नामजद अभियुक्त बमबम यादव को मंगलवार रात करजाइन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भी पर्दाफाश किया है, जो राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार बमबम यादव को बुधवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बीते कांड संख्या 96/26 आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त बमबम यादव, जो करजाइन थाना क्षेत्र के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- बांका: चान्दन पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल उन्होंने बताया कि हाल ही में डायल 112 के पुलिसकर्मियों को दौलतपुर हटिया पुल के पास मारपीट की सूचना मिली थी...