सुपौल, मई 16 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि राघोपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर अमृतसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार आगमन हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण ने राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों और यात्रियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। जहां दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सैकड़ों लोगों के बीच खुशी का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत का आभार व्यक्त किया। यह नई ट्रेन सेवा सीमांचल, कोसी और मिथिला क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अमृतसर, गोरखपुर, सिलीगुड़ी सहित उत्तर भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह भी पढ़ें- सीमांचल को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यूपी-पंजाब का सफर...