राघोपुर में अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य
सुपौल, अप्रैल 22 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र की फिंगलास पंचायत स्थित परसरमा वार्ड 7 में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच 106 पर तेज रफ्तार से आ रही एक महिंद्रा बोलेरो बीआर 01 जेपी 5031 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे एक रिहायशी मकान में जा घुसी। गनीमत रही कि इस टक्कर में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। इस बाबत मकान मालिक अनमोल यादव ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे सबकी नींद खुल गई। यह भी पढ़ें- बाइक सवार जख्मी बाहर निकलकर देखा तो एक सफेद रंग की बोलेरो घर की दीवार और रेलिंग को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर घुसी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और मकान मालिक के अनुसार गाड़ी करज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.