हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- 'मेरे सपनों का भारत' सेवा चित्र अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी राघोपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड की सभी 20 पंचायतों से पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: मेरे सपनों का भारत चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजितप्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता,अभिव्यक्ति, सामाजिक सरोकार एवं विकसित भारत के प्रति उनकी सोच और आकांक्षाओं को मंच प्रदान करना रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान, वर्षा जल संचयन, आपदा राहत एवं सामूहिक योग जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में पढ़ेगा ...