हाजीपुर, सितम्बर 12 -- राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायतों के 76 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। लाखों लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं,घरों में पानी घुसा है,सड़कें डूबी हैं। प्रखंड के चकसिंगार वीरपुर,जुड़ावनपुर करारी,जुड़ावनपुर बरारी,जहांगीरपुर,जाफराबाद, बहरामपुर, चांदपुरा आदि पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो चुका है। यह भी पढ़ें- बिहिया की आठ पंचायतों में बाढ़ की तबाही, तीन हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल डूबीराहत सामग्री का वितरण बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि पॉलीथिन शीट, सूखा राशन अधिकतर पंचायत में स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरण नहीं किया गया है। जरूरतमंद परिवारों को राहत नहीं मिल रही है,जबकि जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। कई गांवों में अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है। स्थानीय...