हाजीपुर, मई 15 -- राघोपुर। संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पूर्वी पंचायत में गुरुवार की रात्रि में चलती बाइक में आग लग गयी। जिससे बाइक धू-धूकर जल गया। हालांकि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। बाइक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बाइक में आग लगने पर स्थानीय लोगों ने मिट्टी झोंक कर एवं पानी की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार राघोपुर पूर्वी निवासी त्रिलोकी राय अपने पैशन प्रो बाइक से पटना से घर राघोपुर पूर्वी लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास पहुंचने से पहले ही बाइक से धुआं उठने लगा और चलती बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगते ही त्रिलोकी राय बाइक खड़ी कर कूद गया। और बाइक धू-धूकर जल गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मिट्टी डाल कर एवं पानी से आग बुझाया। इस सम्बन्ध में स्थानीय राजकुमार राय ने बताया की बाइक हीरो कंपनी की पैशन...