हाजीपुर, मई 29 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 10 में बीते गुरुवार की शाम आग लगने से करीब चार घर जलकर राख हो गया। घर में रखा कपड़ा,बर्तन, आभूषण, नगद रुपया, कुर्सी, पलंग, चौखट, किवाड़, अनाज, आवश्यक कागजात आदि सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की हल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने मौके से पहुंचकर चापाकल के पानी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- राघोपुर पश्चिमी में आग लगने से चार घर जलकर राख आग की सूचना आग का विकराल रूप धारण करता हुआ देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दिया। सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने थाने से अग्निशमन गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा। स्थानीय ग्रामीणों एवं अग्निशमन गाड़ी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ...