राघोपुर नाव हादसा: 13 बच्चो के दशकर्म में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; कपड़े भी फाड़ डाले
संवाद सूत्र, अक्टूबर 26 -- राघोपुर (वैशाली), संवाद सूत्र। वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद पंचायत में नाव हादसे के शिकार हुए 13 बच्चों के दशकर्म के दौरान रविवार को भारी हंगामा और मारपीट की घटना हुई। दशकर्म में शामिल होने पहुंचे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के सामने ही भाजपा और जदयू कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया गगन राय ने जदयू नेता अजीत यादव की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में जदयू नेता के नाक पर चोट लगी जिससे वह लहूलुहान हो गए। उनका कपड़ा भी फट गया। मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना उस समय हुई जब प्रशांत किशोर पीड़ित परिजनों से हादसे को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान जदयू नेता सह प्रदेश सचिव अजीत यादव ने नाव की जांच करने की मांग उठाई। इस पर भाजपा नेता गगन राय ने विरोध जताया और देखते ही देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.