हाजीपुर, फरवरी 26 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर थाना परिसर में बुधवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष पंकज कुमार की विदाई और नए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूलमाला, बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया,जबकि नए थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया। पंकज कुमार ने कहा कि राघोपुर थाना क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि जहां भी रहेंगे। यहां के लोगों का प्यार व सम्मान उन्हें सदा याद रहेगा। भाजपा नेता गौतम सिंह ने पंकज कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने एक अच्छे इंसान एवं कुशल पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि पंकज कुमार में जन सहयोग की भावना थी। वह हर समस्या का अपने स्तर से समाधान कर लिया करते थे। मुखिया शिवसागर राय ने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष पंकज कुमार के क...