राघोपुर को हाजीपुर से जोड़ने वाले पीपा पुल को खोल दिया गया
हाजीपुर, जून 24 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले रुस्तमपुर कच्ची दरगाह घाट एवं बिशनपुर जिमदारी घाट गंगा नदी के बीच बने पीपा पुल को बुधवार को खोल दिया गया। अब प्रखंड के लोगों को हाजीपुर मुख्यालय आने जाने में मुश्किल होगी। लोग नाव से नदी पार करने को मजबूर हैं। बिशनपुर जिमदारी घाट से नाविक क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग कर नदी में नावों का परिचालन कर रहे हैं। अब नाविकों की मनमानी शुरू है। ओवरलोडिंग नाव पर आने जाने में खतरे की आशंका एवं भय बना हुआ रहता है। लोग जान जोखिम में डालकर नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे हैं। रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.