हाजीपुर, अप्रैल 13 -- राघोपुर । संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर कच्ची दरगाह घाट पर गंगा नदी में रविवार की दोपहर गंगा में स्नान के दौरान डूब रही एक युवती को बचाने के के लिए गंगा में घुसे 05 लोग डूबने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के चार लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती समेत दो लोग नदी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्वजनों का रोते-रोते हाल बेहाल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन रूस्तमपुर घाट किनारे पहुंचे। घटना की जानकारी रूस्तमपुर थाना एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। रुस्तमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। दो टीमों ने डूबे युवक-युवती की खोजबीन नदी में दिनभर की, लेकिन रविवार की शाम तक दोनों का पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.