राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध में कटाव और बढ़ा
भागलपुर, अगस्त 29 -- नवगछिया, निज संवाददाता। राघोपुर में गंगा नदी का कटाव जारी है। जल संसाधन विभाग द्वारा गंगा नदी के राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध पर कराए जा रहे बचाव कार्य का कटाव पर कोई असर नहीं दिख रहा है। नदी की तेज धारा के कारण लगातार कटाव हो रहा है, जिस कारण तटबंध के टूटे हिस्से की लंबाई लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक तटबंध का करीब 50 से 70 फीट तक हिस्सा कटा है। हालांकि जल संसाधन विभाग के अभियंता कटाव की पुष्टि तो करते हैं लेकिन उनका कहना है कि कटाव की रफ्तार कम हुई है और शुक्रवार को 3 मीटर से कुछ अधिक हिस्सा कटा है। कटाव का दायरा बढ़ने के कारण अब नदी में बहे तटबंध की कुल लंबाई 200 मीटर तक हो जाने की बात बतायी जा रही है। गंगा की तेज धार के कारण बचाव कार्य भी नाकाफी साबित हो रही है। हालांकि, जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.