सुपौल, मई 9 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत स्थित सरहोचिया गांव में मजदूरी के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद अपहरण जैसे गंभीर मामले में तब्दील हो गया। हालांकि पुलिस ने आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई से इस गुत्थी को सुलझाते हुए अपहृत सुखलाल मेहता को शनिवार की सुबह सुपौल से सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला: घटना की शुरुआत बीते 6 मई 2026 की शाम को हुई। सरहोचिया गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन के पास पंचायत प्रवेश द्वार बनाने की मजदूरी के पैसों को लेकर बलदेव यादव और सुखलाल मेहता के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह विवाद इतना बढ़ा कि अगले दिन सुखलाल मेहता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इस संबंध में सुखलाल मेहता की पत्नी कविता देवी ने राघोपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने ...