हाजीपुर, जनवरी 28 -- राघोपुर । संवाद सूत्र वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मंगलवार को राघोपुर अंचल क्षेत्र स्थित रुस्तमपुर, जुड़ावनपुर एवं राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा एवं रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की समीक्षा करते हुए लंबित एवं निष्पादित कांडों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की प्रगति तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.