हाजीपुर, जनवरी 20 -- राघोपुर । संवाद सूत्र 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत राघोपुर में अंचल कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार नहीं लगाया गया। हालांकि प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में आए फरियादियों की आनंद प्रकाश ने शिकायत सुनकर उसे निपटारा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में आए सभी लोगों का समस्या सुनकर उसका निराकरण किया गया। हालांकि अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जिसके कारण अंचल कार्यालय में विभिन्न जमीन संबंधित काम के लिए आए लोगों को वापस घर लौटना पड़ा। जाफराबाद निवासी रणधीर कुमार ने बताया कि जमीन संबंधित काम के लिए पिछले 01 साल से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। राजस्व कर्मचारी के द्वारा आश्वासन दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.