राघोपुर : किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
सुपौल, जून 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही वार्ड 16 स्थित राघोपुर बाजार के गद्दी रोड में शनिवार की रात करीब 11 बजे एक किराना दुकान जितेंद्र इंटरप्राइजेज में भीषण आग लग गई। घटना में दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गए। इस बाबत पीड़ित दुकानदार सुमन कुमार ने करीब 25 से 30 लाख की क्षति की बात बताई है।
दुकानदार का बयान राधानगर वार्ड तीन निवासी पीड़ित दुकानदार सुमन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान सिमराही बाजार निवासी ललिता देवी के मकान में है। बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी। सूचना मिलने पर सुमन जब दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि आग ने भयानक रूप ले लिया था।
आग पर काबू पाने का प्रयास स्थानीय लोगों की मदद से दुकान का शटर खोला गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.