पटना, नवम्बर 29 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सारण जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समता पार्टी काल के वरिष्ठ नेता राघव प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समता पार्टी के समय से ही संगठन की नींव को मजबूत बनाने में राघव प्रसाद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कर्मठ सिपाही के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.