नई दिल्ली, जुलाई 15 -- शहनाज गिल और राघव जुयाल को कुछ दिनों पहले साथ में स्पॉट किया गया था, उस दौरान दोनों का बॉन्ड देखकर फैंस भी हैरान हो गए थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आए थे। इतना ही नहीं भीड़ से बचाते हुए सीधा अपनी गाड़ी में गोद में बिठा लिया था। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन की खबरों को और हवा मिल गई। अब हाल ही में शहनाज गिल से इस बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।राघव संग डेटिंग की खबरों पर बोलीं शहनाज दरअसल, शहनाज से पूछा गया कि राघव जुयाल उनकी डेटिंग की खबरें क्या सच हैं तो उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए इस सवाल को नजरअंदाज किया और कहा, कोई पर्सनल सवाल नहीं, प्लीज। यह भी पढ़ें- भीड़ में राघव ने नहीं छोड़ा शहनाज का हाथ, लोग बोले- डेट कर रहे हो तो बता भी दोराघव की फिल्म को लेकर की सबसे एक रिक्वेस्ट शहनाज ने फिर...